किंग मेकर है कंबोज व वाल्मीकि बिरादरी
हलके के कुल 1,72,081 वोटरों में से सबसे ज्यादा कंबोज बिरादरी के हैं। वाल्मीकि और रविदासिया समुदाय के 42 हजार वोट हैं। इतने बड़े वोट बैंक का रुझान अपनी तरफ मोड़ने के लिए प्रमुख सियासी दल ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। स्पष्ट है, जो ऐसा करने में कामयाब रहेगा, जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा।
जालंधर : शाहकोट उपचुनाव में चुनाव प्रचार के मात्र चार दिन बचे हैं। सियासी पार्टियां अगले तीन चार दिन घर-घर कैंपेन के साथ बड़ी रैलियों की तैयारी में हैं। साथ ही, बिरादरी वोट बैंक में भी सेंधमारी की जा रही है। हलके के कुल 1,72,081 वोटरों में से सबसे ज्यादा कंबोज बिरादरी के हैं। वाल्मीकि और रविदासिया समुदाय के 42 हजार वोट हैं। इतने बड़े वोट बैंक का रुझान अपनी तरफ मोड़ने के लिए प्रमुख सियासी दल ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। स्पष्ट है, जो ऐसा करने में कामयाब रहेगा, जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा।
वोटोंका हिसाब-किताब
कुल वोटर : 1,72,081
कंबोज बिरादरी के : 52000
जट्ट बिरादरी : 45000 वोटर
वाल्मीकि व रविदासिया समुदाय : 42 हजार
राय सिख : 12000
रामगाड़िया, ¨हदू व अन्य : करीब 21000
----------------------------
सियासी दल बिरादरियों के वोट बैंक के जोड़-घटाव में जुटे
2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हरदेव ¨सह लाडी, अकाली दल के स्व. अजीत ¨सह कोहाड़ से 4905 वोटों से हारे थे। लाडी को 42003 वोट मिले थे। उस समय आप के कंबोज बिरादरी के उम्मीदवार डॉ. अमरजीत ¨सह ¨थद को 41010 वोट मिले थे। अब ¨थद अकाली दल में हैं। इस बार कांग्रेस, अकाली दल और आप के उम्मीदवार जंट्ट हैं। ऐसे में सियासी दल कंबोज, वाल्मीकि, राय सिख समाज, रविदासिया समुदाय व रामगाड़िया वोट बैंक अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं। डॉ. ¨थद को अकाली दल में शामिल करवाकर प्रधान सुखबीर बादल वोट बैंक अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। कांग्रेस के लाडी भी स्थानीय होने के नाते सभी बिरादरी के वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। आम आदमी पार्टी का मानना है कि आप का वोट बैंक बन चुका है, जो कांग्रेस और अकाली दल के पक्ष में अब नहीं जाएगा।