घरेलू बात को लेकर झगड़ रहे थे पति-पत्नी, गली से गुजरते युवक ने पति को मार दी गोली
गोपाल नगर के प्रह्लाद और उसकी पत्नी झगड़ रहे थे। इसी बीच आरोपित गुरदीप वहां से गुजरा और बहस के बाद गोली चला दी।
जालंधर, जेएनएन। गोपाल नगर में रहने वाले इलेक्ट्रिशियन प्रह्लाद और उसकी पत्नी किरण के बीच हुए झगड़े के दौरान वहां से निकल रहे एक युवक ने प्रह्लाद पर गोली चला दी। एक गोली प्रह्लाद के पांव में लगी दूसरी पास से निकल गई। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने प्रह्लाद को अस्पताल दाखिल करवाया और आरोपित गुरदीप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी बलकार सिंह, एडीसीपी सुडरविली, एसीपी हरसिमरत सिंह और थाना दो के प्रभारी कमलजीत सिंह बल ने सिविल अस्पताल पहुंच जख्मी का हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली।
एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि प्रह्लाद और उसकी पत्नी किरण के बीच अक्सर झगड़ा होता है। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। दोनों लड़ते-लड़ते गली में निकल आए। इस दौरान वहां से गुरदीप अपनी बाइक पर निकल रहा था। दोनों को लड़ते देख गए उनके पास आया और किरण से कहने लगा कि वह उसके साथ चले और थाने में प्रह्लाद के खिलाफ शिकायत दे। किरण ने मना किया तो वह प्रह्लाद से बहस करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्साए गुरदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से प्रह्लाद पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद गुरदीप मौके से फरार होने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।
जालंधरः घायल प्रह्लाद को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी हरसिमरत सिंह।
दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है गुरदीप, फिर भी मिला असलाह लाइसेंस
इलेक्ट्रिशियन को गोली मारने का आरोपित गुरदीप दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। करीब तीन साल पहले शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जेल जाने के बावजूद उसे उसे असलहा लाइसेंस जारी करने पर पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
लाइसेंस कैसे बना जांच की जाएगी
एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह का कहना है कि गुरदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका लाइसेंस भी रद करवाया जाएगा और लाइसेंस कैसे बन गया, इसकी भी जांच की जाएगी। वीरवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें