बुलंदपुर और वरिया गांव में चार अवैध कालोनियों पर जेडीए ने चलाई डिच
अवैध कॉलोनियों पर जालंधर डवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) ने सख्ती शुरू कर दी है। जेडीए अधिकारियों ने वीरवार को चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए वहां किए गए निर्माण को गिरा दिया।
By Edited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:22 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर। अवैध कॉलोनियों पर जालंधर डवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) ने सख्ती शुरू कर दी है। जेडीए अधिकारियों ने वीरवार को चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए वहां किए गए निर्माण को गिरा दिया। जेडीए एस्टेट ऑफिसर डॉ. जय इंद्र सिंह ने बताया कि गांव बुलंदपुर में 3 एवं किशनगढ़-करतारपुर रोड पर वरिया गांव में एक अवैध कॉलोनी को गिराया गया है।
19 मार्च 2018 के बाद किसी भी अवैध कॉलोनी को अस्तित्व में आने की अनुमति नहीं है। इसी कारण इन कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। जेडीए टीम ने अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़क एवं चारदीवारी के निर्माण को डिच मशीन से गिराया। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें। भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। उन अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा, जिनके इलाके में अवैध कॉलोनियां बनेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें