Move to Jagran APP

जतिन शर्मा को एनएसयूआइ जालंधर देहात का प्रधान बनाया, करतारपुर में हुआ कार्यक्रम

जालंधर के करतारपुर में गोशाला के पास एनएसयूआइ (नेशनल स्टूडेंट आफ इंडिया) के जिला देहात का प्रधान चुनने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करतारपुर के जतिन शर्मा को एनएसयूआइ का जालंधर देहात का प्रधान चुना और चुनरी एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

By Vinay kumarEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 09:54 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 09:54 AM (IST)
जतिन शर्मा को एनएसयूआइ जालंधर देहात का प्रधान बनाया, करतारपुर में हुआ कार्यक्रम
जतिन शर्मा एनएसयूआइ जालंधर देहात का प्रधान बना।

करतारपुर, जेएनएन। जालंधर के करतारपुर में गोशाला के पास एनएसयूआइ (नेशनल स्टूडेंट आफ इंडिया) के जिला देहात का प्रधान चुनने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनएसयूआइ के जिला प्रधान गौरव शर्मा, हनी जोशी प्रधान यूथ कांग्रेस जालंधर देहाती, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर के चेयरमैन रजिंदर पाल सिंह राणा रंधावा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजू अरोड़ा, अश्विन भल्ला कांग्रेसी नेता, विशेष तौर से पहुंचे।

loksabha election banner

इस दौरान इन्होंने करतारपुर के जतिन शर्मा को एनएसयूआइ का जालंधर देहात का प्रधान चुना और चुनरी एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधान बनने पर जतिन शर्मा ने कहा की एनएसयूआइ द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी तहे दिल से निभाउंगा।

इस अवसर पर पार्षद प्रिंस अरोड़ा, पार्षद बालमुकुंद वाली, वेद प्रकाश सिटी प्रधान कांग्रेस, गुरदीप सिंह मिंटू (पार्षद पति), धीरज सक्सेना, नितिन अग्रवाल( पार्षद पति), यशु सिंगला, मनु छाबडा के अलावा दर्जनों युथ नेता मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.