Move to Jagran APP

जालंधर के कार्तिक डोगरा ने पुरुष एकल में जीता रजत, ओपन नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे

पुरुष एकल में विक्रम आदित्य ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष एकल वर्ग में विक्रम आदित्य आठ बार चैंपियन बन चुके हैं। जालंधर के कार्तिक डोगरा ने कहा कि पंजाब स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर वह खुश हैं। अब वह ओपन नेशनल की तैयारियों में जुट गए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 11:42 AM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 11:42 AM (IST)
जालंधर के कार्तिक डोगरा ने पुरुष एकल में जीता रजत, ओपन नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे
टेबल टेनिस खिलाड़ी कार्तिक डोगरा जीते पुरस्कारों के साथ।

कमल किशोर, जालंधर। हंसराज स्टेडियम के टेबल टेनिस हाल में चल रही चार दिवसीय पंजाब स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न हो गई है। पुरुष वर्ग एकल में राष्ट्रीय पदक विजेता कार्तिक डोगरा ने रजत पदक अपने नाम कर लिया है। कार्तिक डोगरा 18 अक्टूबर को होने वाली ओपन नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कार्तिक ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। कार्तिक डोगरा एसबीआइ बैंक में भी सेवाएं दे रहे हैं। कार्तिक ने कहा कि पंजाब स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर वह खुश हैं। अब वह ओपन नेशनल की तैयारियों में जुट गए हैं। 

loksabha election banner

पंजाब स्टेट चैंपियनशिप का रिज्लट

पुरुष एकल में विक्रम आदित्य ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष एकल वर्ग में विक्रम आदित्य आठ बार चैंपियन बन चुके हैं। रविवार को खेले गए मुकाबले में जालंधर की नेहा पाटिल ने स्वर्ण पदक, आरुषि ने रजत पदक, अमृतसर की गुरप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता जीता। 

वेटरन 39 प्लस कैटेगरी में छाया लुधियाना

वेटरन 39 प्लस कैटेगरी में लुधियाना की मनमीत सिंह ने स्वर्ण पदक, लुधियाना के अमित ओबराय ने रजत पदक, लुधियाना के हरजिंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। वेटरन 50 प्लस कैटेगरी में जालंधर के अजय ठुकराल ने स्वर्ण पदक, अमृतसर के राजमिंदर सिंह ने रजत पदक, लुधियाना के वंशदीप ने कांस्य पदक जीता। वेटरन वूमेन में फिरोजपुर की अनु शर्मा ने स्वर्ण पदक, जालंधर की रिपुदमन ने रजत और लुधियाना की रीना वर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-15 लड़के वर्ग में जालंधर के सुहान गुलाटी ने स्वर्ण, जालंधर के तानिश ने रजत पदक, लुधियाना के विहान ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 लड़की वर्ग में अमृतसर की गुरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक, पटियाला की गुलशीन कौर ने रजत व अमृतसर की यमन ने कांस्य पदक जीता।

पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रेसीडेंट विनय गुप्ता, सचिव पंकज शर्मा, विकास महाजन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य गगन बाहरी, सुभाष शर्मा, बलदेव डोगरा, चंद्र शेकर, राजीव शारदा, सुमित बाहरी, अश्वनी गोयल, रीमा वर्मा, तिलक राज उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.