विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी अरब में बंधक थी जालंधर की महिला, होता था शारीरिक और मानसिक शोषण

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 17 Oct 2017 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 18 Oct 2017 07:41 AM (IST)

हेल्पिंग हेल्पलेस संस्था ने सऊदी अरब से जालंधर की महिला को छुड़ाया है। महिला को वहां बंधक बनाया गया था। उसका शारीरिक व मानसिक शोषण होता था।

सऊदी अरब में बंधक थी जालंधर की महिला, होता था शारीरिक और मानसिक शोषण
सऊदी अरब में बंधक थी जालंधर की महिला, होता था शारीरिक और मानसिक शोषण

जेएनएन, जालंधर। सऊदी अरब गए भारतीय लोगों विशेषकर महिलाओं के साथ बहुत बुरा सलूक किया जाता है। खाना एक समय और पीने के लिए दो बार पानी दिया जाता है। दिन भर काम करवाया जाता है व शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया जाता है। यह कहना था कि सऊदी अरब में जुल्म सह कर आई मॉडल हाउस की महिला का। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

पूर्व चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी और हेल्पिंग हेल्पलेस संस्था की संचालक अमनजोत कौर रामूवालिया ने हाल ही में महिला को सऊदी अरब से छुड़वाने में अहम भूमिका निभाई।  रामूवालिया ने बताया कि करीब दो साल पहले महिला एक जानकार, जो सऊदी अरब में रहती थी, ने वहां पर काम दिलवाने की बात कही। अपने घर के मंदे आर्थिक हालात को देखते हुए जालंधर और दिल्ली के ट्रेवल एजेंट के जरिये महिला सऊदी अरब में चली गई।

वहां पहुंचते ही उसने महिला को एक शेख को बेच दिया। शेख पहले उसे अपने घर ले गया। वहां पर दिन रात उससे काम करवाया जाता था। किसी चीज की मांग करने पर उसका खाना बंद कर दिया जाता था और मारपीट की जाती थी। पूरी-पूरी रात काम करवाया जाता था और पीने के लिए दिन में दो बार पानी दिया जाता था। एक पल के लिए भी उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था।

महिला ने किसी तरह से जालंधर में रहने वाली अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने उनके साथ संपर्क किया तो उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पूरी दास्तां सुनाई और बचनो को वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे वापस लाया गया। अमनजोत कौर ने लोगों से अपील की है कि सऊदी अरब में महिलाओं को बेचा जाता है। यदि कोई वहां पर ले जाने की बात कहे तो धोखे में न आएं और पुलिस को शिकायत दें।

यह भी पढ़ेंः कांच की तरह टूटकर फिर अपनेआप जुड़ जाती हैं इस बच्चे की हड्डियां