जालंधर के देवी तालाब मंदिर सरोवर में कूदी नहीं थी 60 साल की महिला, पैर फिसलने से गिरी
पहले कहा जा रहा था कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और उसने जान देने के लिछ छलांग लगाई थी। रविवार को खुलासा हुआ कि महिला मानसिक परेशानी के चलते नहीं बल्कि सरोवर के किनारे पैर फिसलने से गिरी थी।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 10:58 AM (IST)
जालंधर, जेएनएन। शनिवार को श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर साठ साल की महिला के कथित रूप से छलांग लगाने के मामले में नया मोड़ आया है। पहले कहा जा रहा था कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और उसने जान देने के लिछ छलांग लगाई थी। रविवार को खुलासा हुआ कि महिला मानसिक परेशानी के चलते नहीं बल्कि सरोवर के किनारे पैर फिसलने से गिरी थी। मंदिर के सेवादारों ने देख उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें