Move to Jagran APP

Jalandhar Today 26th September 2021: होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के आज हाेंगे चुनाव, जानें और क्या हाेगा खास

Jalandhar Today 26th September 2021 होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के चुनाव रविवार को शहर के होटल प्रेसिडेंट में सुबह 9 बजे से होंगे। इन चुनावों को लेकर पिछले काफी समय से होलसेल केमिस्टों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 08:36 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 08:36 AM (IST)
होटल प्रेसिडेंट में सुबह 9 बजे से होंगे चुनाव। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 26th September 2021: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 26 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

होटल प्रेसिडेंट में सुबह 9 बजे हाेंगे चुनाव

होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के चुनाव रविवार को होटल प्रेसिडेंट में सुबह 9 बजे से होंगे। इन चुनावों को लेकर पिछले काफी समय से होलसेल केमिस्टों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा था। जिसके चलते दवाइयों का थोक बाजार दिलकुशा मार्केट चुनावी अखाड़ा बन चुकी थी। दो गुटों में होने वाले चुनाव को लेकर व्यापारी आमने-सामने हैं। जिसमें आज एक गुट की जीत होगी।

- प्लस पोलियो अभियान

पल्स पोलियो मुहिम की शुरुआत सिविल अस्पताल से सुबह 8 बजे से होगी। इसके उपरांत शहर के विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएंगी।

- रामलीला का मंचन

श्री महावीर क्लब बस्ती शेख की तरफ से रामलीला का मंचन रात 9 बजे से होगा। जिसमें प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। इस बार रामलीला कई मायनाें में खास है।

यह भी पढ़ें-Punjab New Cabinet: सबसे पहले कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले परगट बनेंगे मंत्री, सिद्धू से दोस्ती का मिला फल

- हवन यज्ञ का आयाेजन

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे से होगा। समागम काे लेकर भक्ताें में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: सांझा किसान मोर्चा ने भारत बंद काे दिया समर्थन, रेल व सड़क यातायात रहेगा बाधित

- आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें राज्य भर से आर्य समाज के परिवार शामिल होंगे। वहीं सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का लुधियाना दाैरा रद, जानें क्या रहा कारण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.