विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Weather Update : अगले 4 दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, तापमान में होगी बढ़ोतरी

By Vinay KumarEdited By:
Published: Wed, 25 May 2022 07:29 AM (IST)

जालंधर में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा व धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। दो दिन से हो रही बारिश ...और पढ़ें

जालंधर में अगले 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा।
जालंधर में अगले 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से तापमान में 13 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई जिस वजह से अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की वजह से मई महीने में ही ठंड का एहसास होने लग पड़ा है। मगर अब आगे के 4 दिनों का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धीरे-धीरे से तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि तापमान में एकदम से आई गिरावट और उसके बाद बढ़ोतरी होने से बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, घबराहट, सिर चकराने आदि की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

वहीं बुधवार दोपहर से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से शुरू होता है। नौतपा यानी कि गर्मी बढ़ने के 9 दिन, सूर्य यूं तो रोहिणी नक्षत्र में 14 दिन के लिए प्रवेश करते हैं मगर उसके शुरुआती 9 दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने को ही नौतपा कहा जाता है। ज्योतिष आचार्यों की बात करें तो इस नौतपा में बारिश हो तो इसे अशुभ माना जाता है जबकि धूप व तापमान बड़े तो इसे शुभ माना जाता है। क्योंकि कितना तापमान बढ़ेगा बारिश इतनी अच्छी होना माना जाता है। 

डाक्टर बलराज गुप्ता के अनुसार तापमान के अचानक घटने और बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ता है ऐसे में सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए मौसमी फल, जूस और खासकर हेल्दी डाइट का ख्याल रखना चाहिए।