Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज खिलेगी तेज धूप, लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
Jalandhar Weather Update जालधर में मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई और दोपहर चढ़ते चढ़ते धूप तेज हुई और तापमान में उछाल दर्ज किया जाएगा। वीकेंड पर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी के कुछ राहत मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
जालंधर, जेएनएन। जालधर में मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई और दोपहर चढ़ते चढ़ते धूप तेज हुई और तापमान में उछाल दर्ज किया जाएगा। इस दौरान दिन भर अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश व तेज हवाएं भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। वहीं, मंगलवार को तापमान में भारी इजाफे के संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे है। हालांकि, वीकेंड पर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी के कुछ राहत मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, इस सप्ताह फिर से गर्मी यौवन पर रहेगी। इसी सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर जाएगा।
पिछले सप्ताह में अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम राहत भरा रहा था। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में तो गिरावट हुई थी, साथ ही लोगों ने दो सप्ताह पहले पड़ रही भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत भी महसूस की थी। वहीं रविवार से लेकर फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने का क्रम शुरू हो गया है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही धूप का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है, यह दौर सप्ताह भर जारी रहेगा।