यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Weather Alert: झमाझम बारिश से भीगा जालंधर, शहरवासियों को मिली गर्मी और उसम से राहत
Jalandhar Weather Update जालंधर में सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। शहर में सुबह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना होने के बाद दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, तेज बारिश होने से महानगर का मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही तापमान में निश्चित रूप से गिरावट होगी। इस बीच लोगों को गर्मी तथा उमस से भी निजात मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से चल रहा कमजोर मानसून शुक्रवार को फिर से सक्रिय होकर अगले कुछ दिन बारिश करवा सकता है।
इससे पूर्व सप्ताह के शुरुआत से लेकर हो रही पॉकेट रेन के कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। कारण मामूली बरसात के बाद खिल रही धूप के बीच उमस में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी 90 फीसद से अधिक चल रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि वीकेंड तथा रविवार को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से भी काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
उमस से वायरल इंफेक्शन होने का खतरा
मौसम में बदलाव को लेकर डॉक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते तथा उमस की वजह से वायरल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए एहतियातन खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ धोने सलाह दी है। इसके अलावा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करने की बात कही है। इधर, कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि रुक-रुककर हो रही बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे सभी फसलों को फायदा होगा। अगर बारिश लगातार होती तो फसलों को नुकसान हो सकता था।
