विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, जालंधर में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना!

Published: Fri, 16 May 2025 08:41 AM (IST)

जालंधर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर लू चलने के बाद ...और पढ़ें

तापमान 40 तक पहुंचा, दिनभर तेज धूप के साथ चली लू, रात को चली हवाएं (File Photo)
तापमान 40 तक पहुंचा, दिनभर तेज धूप के साथ चली लू, रात को चली हवाएं (File Photo)

HighLights

  1. जालंधर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान।
  2. धूल भरी आंधी से मिली गर्मी से राहत।
  3. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई।

जागरण संवाददाता, जालंधर। महानगर में दिनभर तेज लू चलने और बढ़ती गर्मी के बीच जहां तापमान 40 तक पहुंच गया है। दिनभर लोग गर्मी से परेशान होते रहे, वही रात साढ़े आठ बजे के बाद से चली धूल भरी आंधी, तेज हवाओं की वजह से हर किसी को गर्मी से राहत भी मिली।

वहीं, दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान की बात करें तो 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं देर गरज के साथ वर्षा की संभावनाएं भी बनी रही। मौसम विभाग की तरफ से अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावनाएं जताई है, जबकि इसके बाद के दो दिन वर्षा, तेज आंधी के साथ थंडर शावर चलने की आशंका जताई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि मौसम में निरंतर बदलाव देखे जा रहे हैं, जो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी ऐसे बदलाव देखे जाएंगे। जिसमें कभी वर्षा तो कभी तेज धूप खिलेगी। जिस वजह से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक आने वाले दिनों में पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather News: संगरूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, हीटवेव का अलर्ट जारी; कब मिलेगी राहत?