Jalandhar Weather Update: तेज धूप से सुबह की शुरुआत, फिर भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
सावन मास का अंतिम सोमवार मौसम ने राहत देते हुए सुबह के समय अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 डिग्री रह गया। आने वाले 24 घंटे तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है।
जालंधर, जेएनएन। रक्षाबंधन वाले दिन सोमवार को सुबह तेज धूप खिली होने के बावजूद अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगों ने काफी हद तक गर्मी से राहत महसूस की।
वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। सावन मास का अंतिम सोमवार तथा रक्षाबंधन के चलते तड़के से ही लोग घरों से तैयार होकर निकल पड़े। मौसम ने राहत देते हुए सुबह के समय अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 डिग्री रह गया। आने वाले 24 घंटे तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है।
इससे पहले रविवार को आसमान में बादल छाए होने के बावजूद उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। यही कारण था कि पिछले कई दिनों से सुबह के समय 30 डिग्री के अंदर चल रहा तापमान बढ़कर रविवार को 31 डिग्री पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग द्वारा दोपहर के बाद गर्मी और अधिक होने के संकेत भी दिए जा रहे हैं। रक्षा बंधन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रविवार के दिन भी दुकानें खुली रखने की इजाजत दी हुई है। लेकिन रविवार सुबह से ही उमस तथा अधिक गर्मी होने के चलते बाजारों में उम्मीद से कहीं कम ग्राहक निकले।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें