Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी खिलेगी तेज धूप, लोगों को झेलनी पड़ेगी गर्मी
जालंधर में वीरवार को भी दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। आने वाले दिनों में धूप खिली रहने से तापमान में और भी इजाफा हो सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद तड़के तथा देर रात को लोग ठंड भी महसूस कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में बुधवार के बाद वीरवार को भी दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। जिसके चलते गर्मी तथा उमस में इजाफा होगा साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होना तय है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। हालांकि इसके साथ ही आने वाले कई दिनों तक मौसम साफ बना रहने की संभावना भी जताई गई है।
दरअसल, अक्टूबर महीने के शुरुआत से लेकर लगातार दो दिन हुई पॉकेट रेन के चलते भारी उमस बढ़ गई थी। वहीं तापमान में इजाफे के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर, आने वाले दिनों में धूप खिली रहने से तापमान में और भी इजाफा हो सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद तड़के तथा देर रात को लोग ठंड भी महसूस कर रहे हैं। लेकिन दोपहर को अधिकतर समय धूप खिली रहने के चलते फिलहाल गर्मी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर माह के मध्यांतर तक मौसम यथावत रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि मानसून का सीजन खत्म हो चुका है। हाल ही में 2 दिन हुई पॉकेट रेन के बाद अभी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना ना के बराबर है। उन्होंने कहा कि वीरवार के बाद कई दिनों तक दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी।
यह भी पढ़ें- गीता मंदिर में नवरात्र उत्सव की तैयारी की
जालंधर में नवरात्र को लेकर गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस वन में तीन दिवसीय भजन संध्या का आयोजन आठ अक्टूबर से किया जाएगा। राज्यभर से प्रसिद्ध भजन गायक मंदिर में हाजिरी लगाएंगे। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश अग्रवाल बताते है कि आठ अक्टूबर को अशोक शर्मा व कुमार आशु भजनों के साथ हाजिरी लगाएंगे। नौ अक्टूबर को गौरव चतरथ भजनों के साथ प्रस्तुति देंगे।