Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update: सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज, बढी सर्दी

अभी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे अधिक सेल्सियस चल रहा था। इसके कारण शुक्रवार को लोगों ने ठिठुरन महसूस की। हालांकि दोपहर के समय खिली धूप के बीच अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 09:28 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज, बढी सर्दी
जालंधर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शुक्रवार को सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर तापमान लुढ़ककर नौ डिग्री सेल्सियस रह गया। अभी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे अधिक सेल्सियस चल रहा था। इसके कारण शुक्रवार को लोगों ने ठिठुरन महसूस की। हालांकि दोपहर के समय खिली धूप के बीच अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन न्यूनतम तापमान की दर नौ डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

loksabha election banner

दरअसल, नवंबर के मध्यांतर के बाद अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के साथ ही ठंड में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कई दिनों तक तापमान की स्थिति यथावत रहेगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रहे हवा के दबाव तथा सर्द हवाओं का असर पहाड़ी जिला मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और भी बढ़ जाएगा।

लगातार खराब (पूअर) जोन में बना हुआ है एक्यूआइ

जालंधर में वायु प्रदूषण की स्थिति दीवाली के बाद से ज्यादा सुधरी नहीं है। महानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index- AQI) लगातार खराब स्थिति में बना हुआ है। शनिवार सुबह भी यह 274 यानी खराब (ओरेंज जोन) में मापा गया। इससे एक दिन पहले यह कुछ बेहतर स्थिति यानी 237 था। हालांकि यह स्थिति दीवाली की अगली सुबह से काफी बेहतर है। उस दिन जालंधर पूरे पंजाब में सबसे प्रदूषित शहर बन गया था। प्रदषण रेड जोन में पहुंच गया था। एक्यूआइ 348 यानी अत्यंत खराब मापा गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.