Jalandhar Weather Update: आज छाए रहेंगे आंशिक बादल, कम नहीं होगा तापमान
जालंधर में शनिवार दोपहर में आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं होगी बल्कि न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा इजाफा हो सकता है। ऐसे संकेत मौसम विभाग ने 6 मार्च के वेदर को लेकर दिए हैं।
जालंधर, जेएनएन। पिछले कई दिनों से लगातार खिल रही धूप के बीच शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर में आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं होगी बल्कि न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा इजाफा हो सकता है। ऐसे संकेत मौसम विभाग ने 6 मार्च के वेदर को लेकर दिए हैं। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को कुछ समय के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
दरअसल, 1 मार्च से ही रोजाना धूप खिल रही है, जिसकी शुरुआत फरवरी के मध्यांतर के बाद ही हो गई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका है। हालांकि मार्च के शुरुआत से लेकर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और कमी होने का सिलसिला जारी है।
अब लगातार बढ़ेगी गर्मी
शनिवार को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि सोमवार के बाद रोजाना धूप खिलेगी। इससे तापमान में निश्चित रूप से इजाफा होना तय है।