Jalandhar Weather Update: शहर में धूप के साथ हुई सुबह की शुरुआत, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम
Jalandhar Weather Update मौसम विशेषज्ञ डा दलजीत सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन निरंतर देखे जाएंगे। इस वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आएगा। हल्की सी वर्षा होने पर तापमान में गिरावट और धूप निकलने पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: शहर में शनिवार सुबह की शुरुआत तेज खिली धूप के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर धूप सताएगी और तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी। आज तापमान 35 डिग्री व इससे अधिक भी पहुंच सकता है। वहीं दिनभर गर्म हवाएं भी चलेंगी, जिससे परेशानी दोगुनी होती हुई नजर आएगी।
रविवार को फिर बन रहे वर्षा के आसार
अगर एक दिन पहले की बात करें तो तब भी तापमान 35 डिग्री के पार ही था, जिस वजह से शहरवासियों को उमस और गर्मी की वजह से खूब परेशानी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को फिर से वर्षा की संभावनाएं बन रही है। इससे पहले के दौर रविवार भी खूब वर्षा हुई थी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को तो तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। इस वजह से तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच गया था।
मौसम विशेषज्ञ डा दलजीत सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन निरंतर देखे जाएंगे। इस वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आएगा। हल्की सी वर्षा होने पर तापमान में गिरावट और धूप निकलने पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
परेशानी आने पर करवाएं डाक्टर चेकअप
डा रवि दत्त शर्मा का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी कई तरह के परिवर्तन आते रहते हैं। इसलिए मौसम के अनुसार अपनी डाइट को भी बदलते रहना ही सबसे अच्छा रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी आने पर सभी को तुरंत डाक्टर चेकअप करवाना चाहिए।
साथ ही डाक्टरी सलाह के अनुसार ही दवा लेनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और हृदय रोग की समस्या है उन्हें अधिक गर्मी में जाने व अधिक समय तक धूप में खड़े रहने से परहेज करना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Ladhewali RoB: ओवरब्रिज निर्माण की आखिरी अड़चन दूर, आठ जगह पर 80 फुट गहरी पाइलिंग का काम निपटा