Jalandhar weather update : ठंडी हवाओं से हुई दिन की शुरूआत, कुछ घंटों बाद गर्मी से छूटे पसीने
सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। सप्ताह के अंत में बारिश आने के आसार हैं।
जालंधर, जेएनएन। शहर में मंगलवार को सुबह की शुरूआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। कुछ ही घंटों बाद धूप खिल गई और गर्मी और उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह के अंत में बारिश आने के आसार हैं।
मंगलवार को सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह सैर करने वालों ने ठंडी हवाओं का खूब आनंद लिया। इसके कुछ घंटों बाद ही आसमान में सूर्य की चमक तेज हुई और गर्मी बढ़ने लगी। इसके साथ उमस भी परेशानी का कारण बनने लगी। इस कारण गर्मी से परेशान लोग घरों में दुबके रहे। सुबह बाजार तो खुले परंतु गर्मी के चलते दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा।
कमजोर मानसून के छुड़ाए लोगों के पसीने
इस बार कमजोर मानसून के चलते बारिश की बौछार कम हो रही। अभी तक हुई बारिश की स्थिति यह रही कि शहर के आधे हिस्से में मानसून की बौछार हुई। इसके कुछ समय बाद ही धुप खिल जाने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। मंगलवार को अधिताकम तापमान 36.2 तथा न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सात व आठ अगस्त को आसमान में फिर से बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें