Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग की मानें तो जालंधर में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। इस दौरान ना तो ज्यादा गर्मी का प्रकोप होगा तथा ना ही लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत ही मिलेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में वीरवार सुबह ही काले बादलों ने डेरा जमा लिया था। वहीं कई जगह हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की मानें तो जालंधर में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। इस दौरान ना तो ज्यादा गर्मी का प्रकोप होगा तथा ना ही लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत ही मिलेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। इसके साथ ही अगले सप्ताह तापमान में फिर से इजाफा होने की संभावना प्रबल है। दरअसल, एक सप्ताह के भीतर तापमान में अभी तक तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है। बीते सप्ताह वीरवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था।
इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान की दर गई 27 डिग्री रही। हालांकि शनिवार को आसमान में छाए बादल तथा तेज आंधी के बाद शुरू हुई बारिश के चलते यह तापमान लुढ़क कर 32 डिग्री सेल्सियस तक रह गया था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक तापमान यथावत बना रहेगा। इस बीच मौसम के लगातार बदल रहे मिजाज के चलते लोगों को अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी।