Jalandhar Weather Update: जालंधर में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी व उमस के बीच हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत
Jalandhar Weather Update जालंधर में वीरवार काे हल्की बूंदाबांदी होने से माैसम सुहावना हाे गया है। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं। वहीं दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: जालंधर में वीरवार काे हल्की बूंदाबांदी होने से माैसम सुहावना हाे गया है। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि, सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं। वहीं दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम परिवर्तन की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर निरंतर घटता जा रहा था। जिस वजह रात के समय गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ गई थी। अब बारिश होने से लोगों को राहत मिली है।
थंडर शावर चलने की भी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार ऐसे ही बने रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो बादल छाएंगे ठंडी हवाएं चलेंगी एक और दो स्पेल में बारिश हो सकती हैं और थंडर शावर चलने की भी संभावना है, जो पूरी तरह से सही बैठा तो तापमान 30 से 34 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि बुधवार से दिनभर बादल छाए रहे और सूर्य देव बीच-बीच में लुका छुपी खेलते रहे।
खानपान का पूर्ण रुप से ध्यान रखें
डा. रवि दत्त शर्मा का कहना है कि अगर एक बार फिर से तापमान में गिरावट आती है तो अपने खानपान का पूर्ण रुप से ध्यान रखें। भारी खाद्य पदार्थ और तले हुए पदार्थों सहित फास्ट फूड खाने से परहेज रखें। लगभग 1 सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी और अब बारिश के आने से मौसम में परिवर्तन भी आएगा। जिस वजह से स्वास्थ्य पर भी पूरा कर सकता है।
पिछले दिनों का तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 38.8, न्यूनतम तापमान 26.9, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4, न्यूनतम तापमान 23.6, शुक्रवार को 38.4 अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, वीरवार को 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।