Move to Jagran APP

Punjab Weather News: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज; जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ में लगी बारिश की झड़ी

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में शनिवार सुबह पहले हल्की बूंदाबांदी हुई और उसके बाद बारिश की झड़ी लग गई। लुधियाना और चंडीगढ़ में तेज बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण हवा में ठंडक बढ़ गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 08:45 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 01:40 PM (IST)
शनिवार को लुधियाना में तेज बारिश के बीच से गुजरते हुए स्थानीय लोग। जागरण

जेएनएन, जालंधर। शुरुआत भी हल्की बूंदाबांदी से हुई। उसके बाद से तेज बारिश की झड़ी लगी हुई है। जालंधर के अलावा, लुधियाना और चंडीगढ़ में सुबह से बारिश हो रही है। अमृतसर में रिमझिम बारिश जारी है। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण हवा में ठंडक बढ़ गई है। पठानकोट में सुबह कुछ पल के लिए फुहारें बरसीं थीं। तरनतारन, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में सुबह से बारिश हो रही है। श्री मुक्तसर साहिब में भी सुबह से हल्की हल्की बारिश हो रही है

loksabha election banner

जालंधर में शुक्रवार से चार से पांच स्पेल में बारिश हुई है। इस वजह से दिन भर मौसम खुशनुमा बना रहने की उम्मीद है। रात के समय भी ठंडक का अहसास होता रहा। मौसम विभाग की तरफ से अब 24 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी क्योंकि शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का अच्छा खासा असर देखा गया था।

शनिवार को बारिश के बाद फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में जमा हुआ बरसात का पानी।

विभाग के अनुसार शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। इसके साथ साथ दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे ठंडी हवाएं चलेंगी और एक से अधिक स्पेल में बारिश होने की संभावनाएं भी प्रबल बताई जा रही है। बीते दिन अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मोगा में भी सुबस से रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी है।

बता दें कि इस बार पंजाब में मानसून कमजोर रहा है। जालंधर में अधिकतर समय पाकेट रेन ही हुई है। हालांकि जाते-जाते मानसून कुछ भरपाई करते नजर आ रहा है।

तापमान में होगी और गिरावट

मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान पूरी तरह से सही बैठा तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान थंडर शावर भी देखने को मिल सकता है। जिससे पिछले दिनों पड़ रही भारी गर्मी और तेज धूप से भी शहर वासियों को राहत मिलेगी।

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह ने कहा कि आने वाले 2 दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की स्थिति बता रहे हैं। इस दौरान तेज बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चलेंगी जिसे थंडर शावर कहा जाता है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी और दिन रात का अंतर कम होने की वजह से ठंडक का अहसास भी जारी रहेगा। उसके बाद की 3 दिनों में हल्के हल्के बादल छाए रहने के साथ साथ बारिश भी बरसने की संभावना बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.