Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में आज दोपहर को फीकी रहेगी धूप, गिरेगा तापमान
जालंधर में सोमवार को सुबह के समय जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं दोपहर को फीकी धूप रहेगी। बीते सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहने तथा बारिश के चलते कोहरा तथा धुंध से निजात मिलते ही तापमान में भी इजाफा हो गया था।
जालंधर, जेएनएन। सप्ताह के पहले दिन सुबह के समय जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं दोपहर को फीकी धूप रहेगी। इस दौरान शीतलहर के चलने से तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट होगी। गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 11 जनवरी को लेकर दिए गए हैं। हालांकि लोहड़ी वाले दिन धूप खिली रहने की संभावना भी जताई जा रही है। बावजूद इसके ठंड से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है।
बीते सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहने तथा बारिश के चलते कोहरा तथा धुंध से निजात मिलते ही तापमान में भी इजाफा हो गया था। जिसके चलते फ्रीजिंग प्वाइंट की ठंड से दो चार हो चुके लोगों को कुछ राहत भी मिली थी। इसके कुछ दिनों बाद ही मौसम ने फिर से करवट ले ली है। पिछले सप्ताह न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंचा तापमान रविवार को लुढ़क कर 4 डिग्री सेल्सियस रह गया था।
वहीं सोमवार को भी शीत लहर का प्रकोप बरकरार रहने से तापमान में इससे भी अधिक गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। किस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि लोहड़ी तक ठंड पूरे यौवन पर रहेगी। लिहाजा मकर सक्रांति तथा लोहड़ी के दिन मौसम साफ रहेगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें