विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा वेतन देने के नाम पर होमगार्ड से मांग रहा था पांच हजार, जालंधर में एसआइ रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 16 Jun 2021 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 08:02 PM (IST)

विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि होमगार्ड मेजर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह जालंधर ...और पढ़ें

विजिलेंस ने शाहकोट में एसआइ जगीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ने शाहकोट में एसआइ जगीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

जालंधर [अखंड प्रताप]। महानगर के शाहकोट थाना क्षेत्र में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक होमगार्ड जवान के ड्यूटी पर होने के बाद भी उसकी गैरहाजिरी चढ़ाकर रिश्वत मांगने वाले होमगार्ड विभाग के एसआइ को विजिलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई जालंधर में ड्यूटी करने वाले मेजर सिंह की शिकायत पर की है। 

पूरी सैलरी देने के लिए मांगता था सेवा पानी 

विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि होमगार्ड मेजर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह जालंधर में ड्यूटी देता है। जब ड्यूटी के बाद वह रेस्ट पर जाता है तो पंजाब होमगार्ड के एसआइ जगीर सिंह, जो कि शाहकोट में तैनात है, उसकी गैरहाजिरी लगा देता था। इस बारे में जब एसआइ मेजर सिंह से बात की तो उसका कहना था कि अगर उसे पूरा वेतन लेना है तो उसे सेवा-पानी देनी होगी। वह बीते महीने 1 मई से लेकर 31 मई तक ड्यूटी पर रहा लेकिन जगीर सिंह ने उसकी गैरहाजिरी लग दी। उसने कहा कि अगर तुझे अपना पूरा वेतन चाहिए तो लिखित में दे। मेजर सिंह के लिखित में ना देने पर जगीर सिंह ने खुद ही उसकी दरखास्त लगा दी और उससे दस्तखत करा लिए। इसके बाद आरोपित ने उसे को फोन कर कहा कि उसके पूरे महीने का वेतन उसके खाते में डलवा दिया है। अगर उसे हर महीने पूरा वेतन लेना है तो वह उसे पांच हजार की रिश्वत दे।

विजिलेंस ने जाल बिछाकर की कार्रवाई 

पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इंस्पेक्टर राजविंदर कौर की अगुआई में एक टीम बनाई गई और आरोपित के खिलाफ जाल बिछाया गया। गवाहों की मौजूदगी में ही आरोपित सब इंस्पेक्टर जगीर सिंह को थाने के अंदर से ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।