यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, नकोदर रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल
नकोदर रोड पर सोमवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की एक ट्रक ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। महानगर के नकोदर रोड पर सोमवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा गांव बादशाहपुर के पास हुआ है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना यूनिकहोम के सामने हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। लांबड़ा पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुट गई है। और विवरण जुटाया जा रहा है।
