विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्री ध्यान दें: जालंधर-अमृतसर रूट पर 11 ट्रेनें 25 से 27 सितंबर तक रद्द, कई के रूट बदले, देखें लिस्ट

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:13 AM (IST)

साहनेवाली-अमृतसर सेक्शन में लूप लाइन निर्माण के कारण रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है, जिससे कुल 69 रेलगाड़ियां प्रभावित हो रही हैं और 21 रद्द की गई हैं।

जालंधर-अमृतसर रूट पर 25 से 27 सितंबर तक ट्रेनों का चक्का जाम।

जालंधर-अमृतसर रूट पर 25 से 27 सितंबर तक ट्रेनों का चक्का जाम।

HighLights

  1. साहनेवाली-अमृतसर सेक्शन में लूप लाइन निर्माण हेतु मेगा ब्लॉक

  2. कुल 69 ट्रेनें प्रभावित, 21 रद्द, 11 जालंधर से गुजरने वाली

  3. कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट, यात्रा से पहले जानकारी लें

जागरण संवाददाता, जालंधर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें...साहनेवाली-अमृतसर सेक्शन में लूप लाइन बनाने को लेकर रेलवे की तरफ से मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। जिसकी वजह से 69 रेल गाड़ियां प्रभावित हो रही हैं।

जिनमें से 21 रेल गाड़ियों को तो रद कर दिया गया है, मगर 11 रेल गाड़ियां ऐसी रद हैं, जो जालंधर से गुजरती हैं। ऐसे में यात्रा प्लान करने से पहले रेल गाड़ियों की स्थिति जरूर पता कर लें।

इसके अतिरिक्त 21 रेल गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर 20 से 90 मिनट तक रोक-रोक कर चलाया जा रहा है। रद रहने वाली रेल गाड़ियों में चंडीगढ़ अमृतसर 12411-12, अमृतसर नंगलडैम 14505-06 को 25 से 27 सितंबर तक, चंडीगढ़ अमृतसर 14541-42 पहले से रद चल रही है।

इसे 26 से 27 सितंबर,अमृतसर नई दिल्ली इंटरसिटी 14680-79, अमृतसर हरिद्वार एक्सप्रेस 12054-53, जालंधर सिटी अमृतसर 74641 डीएमयू को 26 से 27 सितंबर तक रद किया गया है।

ये रेल गाड़ियां होंगी शार्ट टर्मिनेट

शान ए पंजाब एक्सप्रेस 12497 को 26 से 27 सितंबर तक और कटिहार अमृतसर 05736 को 23 सितंबर को जालंधर सिटी स्टेशन तक और यहीं से वापिसी के लिए चलाया जाएगा।

लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू 64551 को 21 से 25 सितंबर तक जंडियाला और उसके बाद 26 से 27 तक टांगरा तक चलाया जाएगा। इसी तरह से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26406 को 27 सितंबर को वेरका तक चलाया जाएगा।

ये रेल गाड़ियां होंगी डायवर्ट

पठानकोट दिल्ली 22430-29 को 25 सितंबर को छोड़ कर 20 से 27 सितंबर तक पठानकोट, मुकेरिया, जालंधर कैंट, लुधियाना रूट, भगत दी कोठी जम्मूतवी 14803 को 21 से 26 सितंबर तक जालंधर सिटी, मुकेरिया, पठानकोट रूट से चलाया जाएगा, जबकि अमृतसर टाटा नगर 18104 को अमृतसर तरनतारन ब्यास रूट से 23 सितंबर को चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में कल होगी वोटिंग, PU सीनेट चुनाव में 15 सीटों पर मतदान; 51 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर