Move to Jagran APP

Jalandhar Today News : जालंधर में 15-18 वर्ष के किशोरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 07:50 AM (IST)
Jalandhar Today News : जालंधर में 15-18 वर्ष के किशोरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 23 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

फ्री वैक्सीन कैंप

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

शहर में आज पहुंचेंगे पंजाबी फिल्मों के स्टार

पंजाबी फिल्म चन्न परदेसी स्टार कास्ट सोमवार को शहर में पहुंचेंगे। इस दौरान फिल्म के प्रड्यूसर डॉ चंदन सिंह सिद्धू के अलावा लेखक बलदेव सिंह गिल साहित फिल्म से संबंधित सदस्य होटल सुख महल मॉडल टाउन रोड में दोपहर 3:30 बजे पत्रकारों के रूबरू होंगे।

आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें राज्य भर से आर्य परिवारों के सदस्य शामिल होंगे। समारोह का आगाज हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे।

संकीर्तन व प्रवचन

बाबा लाल दयाल आश्रम बस्ती गुजान दिलबाग नगर में संकीर्तन व प्रवचन दोपहर 2 बजे होंगे। इस दौरान महामंडलेश्वर 1008 महंत गंगा दास प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.