Jalandhar Today 22th Dec 2020 : कमिश्नर आफिस में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक 3 बजे, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। पुलिस कमिश्नर आफिस में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक आज दोपहर तीन बजे आयोजित की जाएगी।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 22 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- शहीदी समागम
चार साहिबजादे व माता गुजर कौर की शहादत को समर्पित समागम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरदेव नगर में शाम 6 बजे से।
- भजन संध्या
कष्ट निवारण बाला जी मंदिर, बाजार शेखां में भजन संध्या रात 8.30 बजे से।
- बैठक
-पुलिस कमिश्नर आफिस में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक दोपहर 3 बजे।
- सिविल सर्जन आफिस में मिलावटी पदार्थों की रोकथाम को लेकर बैठक दोपहर एक बजे।