Move to Jagran APP

Jalandhar Today News : एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम में दोपहर तीन बजे, जानिए और क्या खास है आज

शहर के विकास को लेकर नगर निगम द्वारा शुक्रवार को एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3 बजे होगी। जिसमें शहर में पहले से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट तथा नए शुरू किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 07:40 AM (IST)
Jalandhar Today News : एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम में दोपहर तीन बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में नगर निगम में आज एफएंडसीसी की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं  19 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

शहर के विकास को लेकर आज होगी चर्चा

शहर के विकास को लेकर नगर निगम द्वारा शुक्रवार को एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3 बजे होगी। जिसमें शहर में पहले से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट तथा नए शुरू किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान मेयर जगदीश राज राजा के अलावा सभी वार्डों के पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

शिवसेना की बैठक में लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

शिवसेना समाजवादी की बैठक सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। जिसमें पार्टी के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

भजन संध्या

मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शुक्रवार को रात 8 बजे से होगा। जिसमें प्रबंधक कमेटी की तरफ से भजन गायकों को सम्मानित किया जाएगा‌। वहीं मां त्रिपुरमालिनी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

हवन यज्ञ 

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7:30 बजे से होगा।

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे होगा।

फ्री वैक्सिन कैंप

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.