Move to Jagran APP

Jalandhar Today : जालंधर में आज इन जगहों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में शनिवार को कई जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इस क्रम में अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में सुबह 9 बजे से वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 07:04 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 07:04 AM (IST)
जालंधर में आज कई जगहों पर कोरोना वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 31 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

वैक्सीनेशन कैंप

शनिवार को शहर कई जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इस क्रम में अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में सुबह 9 बजे से वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा। इसी तरह सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे तथा सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में भी सुबह 9 बजे कैंप का आयोजन होगा।

शनिवार को यहां लगेगी कोवैक्सीन

बीएड कॉलेज लाडोवली रोड।

फ्रीविल स्पोर्ट्स लेदर कांप्लेक्स कपूरथला रोड।

नीविया सिंथेटिक स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स।

स्पोटिंग सिंडिकेट गांव वरियाणा कपूरथला रोड।

यूनिवर्सल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री बस्ती शेख रोड बबरीक चौक।

जंज घर बशीरपुरा। अपोलो हेल्थ टायर ट्रांसपोर्ट नगर।

एचबी इंडस्ट्रीज यूनिट 2 पठानकोट रोड राओवली।

श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम निजात्म नगर। लायलपुर खालसा कॉलेज।

जीजीएसए अजीत नगर।

एकमी फोर्जिंग फोकल प्वाइंट।

लक्ष्मी इंडस्ट्री फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन। शाइनिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरबंस नगर।

अपाहिज आश्रम नजदीक एचएमवी कॉलेज।

भगवान शनि देव हवन यज्ञ

भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इस दौरान भगवान शनि की उपासना भी की जाएगी।

बैठक

बाल ठाकरे की बैठक फुटबॉल चौक स्थित कार्यालय में होगी। इस दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कोविशील्ड के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

शुक्रवार को कोविशील्ड लगवाने वालों को निराश होना पड़ा, जबकि कोवैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ सेंटरों पर उमड़ी। विभाग के पास देर रात तीन हजार डोज कोवैक्सीन की पहुंचेगी। कोविशील्ड के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। जिले में आठ सेंटरों में कोवैक्सीन की 2535 डोज लगाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि कोविशील्ड का स्टाक खत्म हो चुका है। शुक्रवार को 2535 को वैक्सीन लगी। कोवैक्सीन की 820 डोज पड़ी है। तीन हजार डोज आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.