यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Today 16th November 2021 : ठेका मुलाजिमों की हड़ताल सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में आज शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं शहर में धार्मिक आयोजन करवाए जाएंगे। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 16 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी रहेगा। मंगलवार को धार्मिक आयोजन करवाए जाएंगे। प्रदर्शन व मंदिरों में तुलसी विवाह होगा। इसके अलावा सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना को हराने के लिए सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। बेरोजगार टीचरों की ओर से बस स्टैंड पर प्रदर्शन सुबह 7 बजे से।
हड़ताल
सिविल अस्पताल में ठेका सफाई मुलाजिमों की हड़ताल सुबह 11 बजे से।
हवन यज्ञ
मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह सात बजे।
वार्षिक उत्सव
आर्य समाज मंदिर, माडल टाउन में वार्षिक उत्सव का दूसरा दिन सुबह 8.30 बजे से।
वैक्सीन
अपाहिज आश्रम, डीएवी कालेज में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से।
सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से।
सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से।
कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर दादा कालोनी में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से।
आंवला पूजन
मां अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में आंवला पूजन सुबह दस बजे से।
भजन संध्या
श्री कष्ट निवारण बाला जी मंदिर बाजार शेखां में भजन संध्या रात नौ बजे से।
