Move to Jagran APP

Jalandhar Today 3rd October: मकसूदां सब्जी मंडी में आज होगी दुर्गा पूजा, जानिए और क्या है खास

Jalandhar Today 3rd Octobeber नवरात्र के दिनाें में जालंधर में धार्मिक उत्सवाें की धूम है। फड़ी एसोसिएशन की तरफ से मकसूदां मंडी में मां दुर्गा पूजा का आयोजन शाम 7 बजे से ही होगा। इसकाे लेकर कई दिन से तैयारियां चल रही थी।

By Jagran NewsEdited By: Vipin KumarPublished: Mon, 03 Oct 2022 07:37 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 07:37 AM (IST)
Jalandhar Today 3rd October: मकसूदां सब्जी मंडी में आज होगी दुर्गा पूजा, जानिए और क्या है खास
Jalandhar Today 3rd Octobeber: जालंधर में आज रहेगी दुर्गा पूजा की धूम। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जांलधर। Jalandhar Today 3rd Octobeber: जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 3 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

loksabha election banner

मकसूदां मंडी में मां दुर्गा पूजा का आयोजन

फड़ी एसोसिएशन की तरफ से मकसूदां मंडी में मां दुर्गा पूजा का आयोजन शाम 7 बजे से ही होगा। संकीर्तन मंडली के सदस्य मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे। इसकाे लेकर भक्ताें में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

योगा कैंप के दौरान बताएंगे बेहतर स्वास्थ्य के गुर

- आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 7.30 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुरु भी दिए जाएंगे। इस दौरान प्रसिद्ध योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।

- आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर माडल टाउन में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

- हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।

रामलीला का मंचन

- मां अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में रामलीला का मंचन रात 10 बजे से होगा।

- शिव कला मंच तरफ से दशहरा ग्राउंड बस्ती शेख में रामलीला का मंचन रात 10.30 बजे से होगा।

- श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में रामलीला का मंचन रात 9.30 बजे से होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.