Jalandhar Today 21th May 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 21th May 2022 सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे हाेगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 21th May 2022: शहर में 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
आज निकाली जाएगी जागरूकता रैली
वर्ल्ड हाइपरटेंशन दिवस को लेकर मक्कड़ अस्पताल आदर्श नगर की तरफ से जागरूकता रैली का आयोजन 21 मई को सुबह 9 बजे से निकली जाएगी। जिसमें जिले भर से सामाजिक संगठनों के सदस्यो के अलावा अस्पताल स्टाफ के सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान लोगों को हाइपरटेंशन के कारण, इससे खुद के बचाव तथा उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पैंफलेट भी राजगीरों को वितरित किए जायेंगे।
बैठक
जिले के सिख संगठनों की संयुक्त बैठक शनिवार को सिख तालमेल कमेटी के जिला कार्यालय जीटी रोड में होगी। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही सिद्धू की रिहाई की मांग भी सिख संगठनों द्वारा की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2 बजे होगी।
- भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनिदेव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इस दौरान संकीर्तन मंडल के सदस्य भगवान शनि देव की महिमा का गुणगान करेंगे।
- हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।