विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weekend पर भी जालंधर से मुंबई व जयपुर की फ्लाइट ने किया निराश, अगले दो दिन भी रहेगी रद

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sat, 10 Apr 2021 11:32 AM (IST)

आदमपुर-मुंबई एवं आदमपुर-जयपुर के मध्य उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने हवाई यात्रियों को बुरी तरह से निराश किया है। दोनों ...और पढ़ें

जालंधर से फ्लाइट शनिवार एवं रविवार के लिए रद्द कर दी गई हैं।
जालंधर से फ्लाइट शनिवार एवं रविवार के लिए रद्द कर दी गई हैं।

जालंधर, जेएनएन। वीकेंड पर भी आदमपुर-मुंबई एवं आदमपुर-जयपुर के मध्य उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने हवाई यात्रियों को बुरी तरह से निराश किया है। दोनों फ्लाइट शनिवार एवं रविवार के लिए रद्द कर दी गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी दोनों फ्लाइट रद्द रही थी।

वीकेंड पर यात्रियों का अन्य दिनों की तुलना में अधिक आवागमन होता है और फ्लाइट के मुताबिक ही यात्रियों ने अपने कार्यक्रम भी तय कर रखे होते हैं। बावजूद इसके फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। 28 मार्च को दोनों फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया था और शनिवार को यह नवमी बार था, जब फ्लाइट कैंसिल की गई है।

 बता दें कि बीते कई दिनों से मुंबई एवं जयपुर की फ्लाइट कैंसिल हो रही है। हालांकि इससे भारी अनिश्चितता का माहौल बन गया है और यात्रियों को टिकट बुक करवाने में ही भारी असमंजस का सामना करना पड़ रहा है।  इसी मध्य यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि अगर जयपुर सेक्टर की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या में इजाफा न हुआ हुआ तो निजी एयरलाइन आर्थिक घाटा सहन नहीं कर पाएगी। यह भी संभव है कि फ्लाइट को कैंसिल ही कर दिया जाए। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। हालांकि आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट निर्विघ्न संचालित की जा रही है।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें