यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar News: प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री का इंतजार
पंजाब के जालंधर में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। समिट लगभग पांच बजे से ...और पढ़ें

मनु पाल शर्मा, जालंधर: महानगर के 66 फुट रोड स्थित ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिट लगभग पांच बजे से शुरू होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। समिट शाम पांच बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दो घंटे तक चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए जिला उद्योग केंद्र, (डीआईसी) जालंधर की तरफ से जालंधर समेत होशियारपुर, कपूरथला एवं शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के ढाई सौ के लगभग उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है। जनरल मैनेजर डीआईसी, जालंधर दीप सिंह गिल ने कहा कि जिन उद्योगपतियों को किसी कारणवश निमंत्रण नहीं पहुंच पाए हैं, वह भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। समिट में भाग लेने के लिए लगभग प्रत्येक इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को बुलाया गया है जिसमें हैंड टूल्स, स्कैफोल्डिंग, स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग, होटल, हॉस्पिटल इंडस्ट्री आदि शामिल हैं।
सुबह लुधियाना में समिट संबोधित किया गया
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री की तरफ से लुधियाना में आयोजित किए गए समिट को संबोधित किया गया है। इससे पहले मोहाली में आयोजन किया जा चुका है। मंगलवार सुबह अमृतसर और शाम को पठानकोट में समिट आयोजित किए जाएंगे। खास यह है कि महानगर में पहली बार उद्योगपतियों के रूबरू होने जा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उद्योगपतियों ने किसी तोहफे की उम्मीद लगाई हुई है।
Batala News: गांव दईया में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, गोली लगने से पूर्व सरपंच की हुई मौत
उद्योगपतियों को संभावना है कि सोमवार को प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेने के लिए जालंधर आ रहे मुख्यमंत्री उद्योग जगत के लिए किसी चिर प्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए कोई घोषणा कर सकते हैं। इस घोषणा में नया औद्योगिक क्षेत्र अथवा सीएलयू जैसी जटिल प्रक्रिया को सरल करना भी शामिल हो सकता है। हालांकि ऐसी किसी संभावना की पुष्टि फिलहाल सरकारी तौर पर नहीं है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि ऐसी किसी घोषणा को लेकर अंतिम समय तक गोपनीयता रखी जाएगी और मुख्यमंत्री ही इसे घोषित करेंगे।