विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Power Cut! जालंधर में एक महीने तक हर वीकेंड लगेगा 35 घंटे का बिजली कट, रात को चल सकती है इंडस्ट्री

By Vikas KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Apr 2021 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 11:40 AM (IST)

जालंधर के फोकल प्वाइंट 66 केवी -2 सब स्टेशन के निर्माण कार्य के कारण फोकल प्वाइंट 66 केवी (132 केवी ...और पढ़ें

पावरकाम स्टाफ शुक्रवार रात और रविवार रात ड्यूटी पर रहेगा।
पावरकाम स्टाफ शुक्रवार रात और रविवार रात ड्यूटी पर रहेगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Power Cut  : फोकल प्वाइंट 66 केवी -2 सब स्टेशन के निर्माण कार्य के कारण फोकल प्वाइंट 66 केवी (132 केवी फोकल प्वाइंट नहीं) सबस्टेशन से चलने वाले सभी फीडर 17 अप्रैल से लेकर 16 मई तक शनिवार व रविवार को बंद किए जाएंगे।

बिजली कटौती के कारण उत्पादन नुकसान की भरपाई के लिए उद्योगपति शुक्रवार की रात और रविवार की रात को अपने उद्योग चला सकते हैं। नियमित आपूर्ति के दौरान किसी भी संभावित फाल्ट को दूर करने के लिए लिए पावरकाम स्टाफ शुक्रवार की रात और रविवार की रात ड्यूटी पर तैनात रहेगा।

 

यह भी पढ़ेंः पंजाब के चर्च में बेटी के इलाज के लिए ईसाई बना मुंबई का ब्राह्मण परिवार, मौत के बाद हिंदू संगठनों ने करवाई घरवापसी

यह जानकारी पावरकाम के मुख्य अभियंता, डिप्टी चीफ इंजीनियर, एक्सईएन-1 और 2 के साथ जालंधर इंडस्टियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सग्गू, उद्योग नगर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन गदाईपुर के अध्यक्ष तजिंदर सिंह भसीन, जालंधर इंडस्टियल एंड ट्रेडर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर गुरशरण सिंह और अन्य के साथ हुई बैठक के दौरान दी गई। उन्होंने कहा कि नए केवी स्टेशन से कट की समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः 'बिना मंजूरी शिवसेना में वापसी संभव नहीं'

जालंधर। शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब के प्रदेश वरिष्ठ उप-प्रधान राजिंदर कुमार बिल्ला व संजीव भास्कर ने कहा कि बिना प्रदेश या जिला अध्यक्ष की मंजूरी के पार्टी को छोड़कर जाने वालों को वापिस शामिल करने का अधिकार किसी के पास भी नहीं है। इस संबंध में प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ नेता पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह फिर से शिवसेना में वापिस आ जाने का दावा कर रहे हैं। यह तर्कसंगत नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।