विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Night Curfew: मैरिज पैलेस में 100 लोगों की भीड़ जुटाना पड़ा महंगा, मालिकों पर केस

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 22 Mar 2021 03:26 PM (IST)

जालंधर में बस्ती बावा खेल इलाके की नहर पुली स्थित तारा पैलेस में देर रात 12 बजे तक कार्यक्रम हो ...और पढ़ें

जालंधर में दो मैरिज पैलेस मालिकों पर डीएम के आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
जालंधर में दो मैरिज पैलेस मालिकों पर डीएम के आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही रुक नहीं रही है। शहर के मैरिज पैलेस पंजाब सरकार के शादी समारोह में केवल 20 लोगों के एकत्र होने के आदेश की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि अब नाइट कर्फ्यू के दौरान कार्यक्रम में 20 व्यक्तियों की जगह 100 व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा करना जालंधर के दो मैरिज हॉल मालिकों को भारी पड़ा है। पुलिस ने इन दो मैरिज हॉल मालिकों के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन ना करने और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने का केस दर्ज कर लिया है।

पहला मामलाः बस्ती बावा खेल के तारा पैलेस के मालिक पर केस

पहला मामला बस्ती बावा खेल इलाके के नहर पुली का है। एएसआइ अजय पाल सिंह ने बताया कि 120 फुटी रोड स्थित तारा पैलेस में देर रात 12 बजे तक कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान शोर की आवाज भी बाहर तक आ रही थी। इसकी सूचना मिलने के बाद तारा पैलेस के मालिक जसवीर सिंह निवासी बाबा बुड्ढा सिंह जी नगर के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें - तरनतारन में दिखा पटियाला से भी खतरनाक मंजर, थाना प्रभारियों की कलाई व अंगुली काट 2.5 KM भागे निहंग

पूरनपुर गांव के मैरिज पैलेस में जुटे थे 100 से ज्यादा लोग

दूसरा मामला पूरनपुर गांव में समाने आया है। यहां धनोवा मैरिज हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान 100 पुरुष और महिला इकट्ठा थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मैरिज हॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पतारा थाने के एएसआइ चमन लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूरनपुर गांव के धनोवा पैलेस में कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोग मौजूद हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पैलेस के मालिक के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में दो बच्चों की मां ने 4 साल तक प्रेमी से बनाए अवैध संबंध, पति को भनक लगी तो उठाया खौफनाक कदम