विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में दो बच्चों की मां ने 4 साल तक प्रेमी से बनाए अवैध संबंध, पति को भनक लगी तो उठाया खौफनाक कदम

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 22 Mar 2021 09:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 07:57 PM (IST)

Suicide In Ludhiana लुधियाना में दाे बच्चाें की मां ने अवैध संबंधाें के चलते खाैफनाक कदम उठाया। शेरपुर कलां इलाके ...और पढ़ें

विवाहिता ने अपने प्रेमी से तंग आकर खुदकुशी कर ली।
विवाहिता ने अपने प्रेमी से तंग आकर खुदकुशी कर ली।

लुधियाना, जेएनएन। Suicide In Ludhiana : अवैध संबंधाें का हमेशा दर्दनाक अंत हाेता है। शहर की एक महिला काे युवक से प्रेम संबंध रखने पर अपनी जान से हाथ धाेना पड़ा। शेरपुर कलां इलाके में शनिवार शाम को महिला ने खुदकुशी कर ली। मामले का पता तब चला जब महिला का पति घर लौटा। उसने देखा कि पत्नी ने पंखे के साथ साड़ी बांधकर फंदा लगाया था। महिला की पहचान 32 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई। उसके दो बच्चे भी हैं।

चार साल से थे युवक से अवैध संबंध

थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर के मुताबिक ममता देवी अपने पति व दो बच्चों के साथ के इलाके में पिछले काफी समय से रह रही थी। इसी बीच चार साल पहले इलाके में ही रहने वाले शिवपूजन से उसके अवैध संबंध बन गए। कुछ दिन पहले ही इसकी भनक उसके पति को लग गई। इसी कारण वह परेशान रहने लगी थी और फिर शिवपूजन से दूरी बना ली। दूसरी तरफ शिवपूजन उसे लगातार संबंध बनाने के लिए तंग करता रहा। इसी से तंग आकर शनिवार शाम को उसने फंदा लगा लिया। घटना के समय महिला के दोनों बेटे (14 व 10 वर्षीय) ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे।

यह भी पढ़ें-किचन के कूड़े की खाद, लस्सी से स्प्रे; पंजाब की रजनी YouTube से सीख छत पर उगा रहीं बंपर ऑर्गेनिक सब्जियां

पुलिस ने आराेपित काे किया गिरफ्तार

रविवार को महिला के स्वजनों के आने के बाद पुलिस ने महिला के पति व परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपित प्रेमी शेरपुर कलां निवासी शिवपूजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें