विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर पुलिस की करतूत... किसान से 10 लाख ऐंठने को बिछाया लड़की का जाल, ASI गिरफ्तार; कांस्टेबल फरार

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 02:32 PM (IST)

जालंधर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। एक किसान को ब्लैकमेल करने के मामले में पंजाब पुलिस के ...और पढ़ें

किसान को ब्लैकमेल करने के मामले में पंजाब पुलिस के एएसआई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
किसान को ब्लैकमेल करने के मामले में पंजाब पुलिस के एएसआई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जालंधर, जेएनएन। बीते कुछ दिनों से अपनी करतूतों के चलते सुर्खियां बटोर रही जालंधर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। एक किसान को ब्लैकमेल करने के मामले में पंजाब पुलिस के एएसआई और कांस्टबेल समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला जंडियाला चौकी क्षेत्र का है, जहां मदद के बहाने एक लड़की को भेजकर पहले तो किसान को ब्लैकमेल किया गया। बाद में उसका पर्स और मोबाइल छीनकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की गई। मामले की शिकायत आलाधिकारियों से करने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक एएसआई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में फरार चल रहे एक कांस्टेबल की तलाश की जा रही है।

लड़की ने मदद का झांसा देकर मिलने बुलाया

पीड़ित हरजिंदर निवासी नकोदर ने बताया वह खेती किसानी का काम करता है। घटना से कुछ दिनों पहले उसे एक अज्ञात नंबर से फोन कर एक युवक ने मदद मांगी थी। जिसके कुछ दिनों के बाद 9 मई को पीड़ित के पास एक लड़की का फोन आया। लड़की ने पीड़ित को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे पैसे की जरूरत है। जिसके बाद पीड़ित हरजिंदर ने लड़की से कहा कि वो जालंधर बस स्टैंड से नकोदर की तरफ आ रहा है। दोनों की बात लांबड़ा बस स्टैंड पर मिलने की हुई।

लांबड़ा बस स्टैंड पर बिछाया था जाल

पीड़ित युवक जब लांबड़ा बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसकी मुलाकात वहां लड़की से हुई। लड़की पीड़ित हरजिंदर की कार की अगली सीट पर आकर बैठ गई। जिसके बाद पीड़ित ने लड़की को दो हजार दिए। लड़की जैसे ही कार से नीचे उतरने लगी इसी दौरान युवक के कार के आगे कुछ लोगों ने अपनी कार और एक महिला ने स्कूटी लगा दी। कार में सवार दो पुलिस वाले और एक सादे कपड़ों में युवक बाहर निकला। इन सभी लोगों ने पीड़ित की कार को घेर लिया और पीड़ित हरजिंदर को उसकी गाड़ी से निकालकर अपनी कार में बैठा लिया। इस दौरान मदद मांगने के लिए आई लड़की और स्कूटी सवार महिला भी कार में सवार हो गए और पीड़ित को बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर लुहारा गेट तक ले गए। जहां उन्होंने पीड़ित का मोबाइल और पर्स भी छीन लिया।

छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर मांगे 10 लाख

पीड़ित हरजिंदर ने बताया कि आरोपितों ने उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया धमकी दी कि अगर 10 लाख रुपए नहीं मिले तो वह पीड़ित हरजिंदर के खिलाफ छेड़खानी का झूठा मुकदमा दर्ज कर देंगे। जब पीड़ित हरजिंदर ने अपने पास 10 लाख ना होने की बात कही तो तो आरोपितों ने ढाई लाख रुपए मांगे। पीड़ित हरजिंदर ने आरोपितों को 1 लाख और डेढ़ लाख के दो चेक दिए चेक लेने के बाद जब आरोपितों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह पीड़ित से कैश की डिमांड करने लगे।

शिकायत के बाद हुए गिरफ्तार

पीड़ित ने मामले की शिकायत जब उच्चाधिकारियों से की जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने एएसआई कश्मीरी लाल, मोटर मकैनिक रवि नाहर के साथ साथ दो महिलाएं प्रभजीत कौर और गुरविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में दूसरा आरोपित कांस्टेबल परमजीत सिंह अभी भी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।