जालंधर के फिल्लौर में दो दोस्तों ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
जालंधर के फिल्लौर में एक नाबालिग युवती का अपहरण कर दो दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान एक तीसरे दोस्त ने भी उनकी इस काम में मदद की। युवकी के माता पिता ने पहले से ही लकड़ी के लापता होने का मामला दर्ज कराया हुआ था।
फिल्लौर (जालंधर), जेएनएन। 15 वर्षीय नाबालिग को साथियों के साथ अगवाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने बताया कि चार अगस्त को नजदीकी गांव की लड़की के परिवारवालों ने बेटी के लापता होने की शिकायत दी थी।
लड़की बरामद करने पर उसने बयान दिए कि लखविंदर सिंह लक्की निवासी गांव नंगल फिल्लौर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे अगवाकर राजपुरा ले गया। वहां लक्की और उसके दूसरे साथी ने उससे दुष्कर्म किया। तीसरे ने उनका साथ दिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़कर लक्की के साथी को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया जबकि लक्की तब से फरार था। उसे शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें