ननकाना साहिब जा रहे नगर कीर्तन का भव्य स्वागत, बोले सो निहाल के जयघोष से गूंजा शहर
नगर कीर्तन में श्री गुरू ग्रंथ साहिब को करीब साढ़े चार किलो सोने से तैयार पालकी साहिब में सुशोभित किया गया। यह पालकी साहिब श्री ननकाना साहिब में भेंट की जाएगी।
जालंधर, जेएनएन। दिल्ली के ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा नानक प्याऊं से गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब के लिए जा रहे नगर कीर्तन का मंगलवार शाम को शहर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष से गूंज उठा। संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन के रास्ते में संगत ने विभिन्न व्यंजनों के लंगर लगाए। नगर कीर्तन में श्री गुरू ग्रंथ साहिब को करीब साढ़े चार किलो सोने से तैयार पालकी साहिब में सुशोभित किया गया। यह पालकी साहिब श्री ननकाना साहिब में भेंट की जाएगी।
नगर कीर्तन में दिल्ली एसजीपीसी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना व हरिंदर सिंह सरना भी विशेष रूप से उपस्थित थे। गुरुद्वारा नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर की तरफ से बीएसएफ चौक में मंच लगाकर नगर कीर्तन का विशेष तौर पर स्वागत किया। सिख तालमेल कमेटी की ओर से अली मोहल्ला पुली पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। बीएसएफ चौक में बीएसएफ के जवानों की ओर से लंगर लगाकर स्वागत किया गया। यह नगर कीर्तन बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक, नामदेव चौक, ज्योति चौक, अली मोहल्ला पुली, डॉल्फिन होटल, पटेल चौक, गुरुद्वारा रामगढिय़ा, कपूरथला चौक, डेरा संतगढ़ हरखोवाल से होते हुए कपूरथला के लिए रवाना हुआ।
नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए विधायक रजिंदर बेरी, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, भूपिंदर पाल सिंह खालसा व अन्य।
नगर कीर्तन के दौरान परमजीत सिंह सरना,हरविंदर सिंह सरना व अन्य गणमान्यों को सम्मानित करते हुए जालंधर के श्रद्धालु।
नगर कीर्तन के दौरान प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
नगर कीर्तन के दौरान पांच प्यारों को फूल माला भेंट करते हुए मुस्लिम भाईचारे के लोग। (फोटो-विजय शर्मा)
नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़, जत्थेदार इंद्रजीत सिंह, भूपिंदर पाल सिंह खालसा, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, हरजोत सिंह लक्की, बाबा जसविंदर सिंह, दविंदर सिंह अनेजा, तेजिंदर सिंह सेठी, मंजीत सिंह ठुकराल प्रधान शिरोमणि अकाली दल दिल्ली जालंधर, कंवलजीत सिंह टोनी, कंवलजीत सिंह सचिव, तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, चरणजीव सिंह लाली, गोल्डी भाटिया, रविंदरजीत सिंह खुराना, परमजीत सिंह कानपुरी, सुखदेव सिंह गांधी, गुरविंदर सिंह नागी, जत्थेदार इंद्रजीत सिंह, कुलविंदर सिंह मल्ली, गुरविंदर सिंह सिद्धू, परजिंदर सिंह, नरिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू, मनजिंदर सिंह भाटिया, रणजीत सिंह राणा, हरप्रीत सिंह सोनू, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरबीर सिंह, प्रीतपाल सिंह सन्नी, गुरजीत सिंह सतनामिया, गुरिंदर सिंह मझैल, राजिंदर सिंह टक्कर, सुखबीर कौर चट्ढा,के अलावा विभिन्न सिख संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।