Move to Jagran APP

Jalandhar Crime: बहू को ससुर ने जहर खिलाकर मार डाला, घरवालों का आरोप- दहेज के लिए ली बेटी की जान

गोराया की रवीना की डेढ़ साल पहले शादी काकी पिंड में हुई थी। घरवालों का आरोप है कि शादी को कुछ समय बीत जाने के बाद उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने ससुर पर बेटी की जान लेने का आरोप लगाया है।

By Jagran NewsEdited By: Pankaj DwivediPublished: Tue, 29 Nov 2022 03:58 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 03:58 PM (IST)
Jalandhar Crime: बहू को ससुर ने जहर खिलाकर मार डाला, घरवालों का आरोप- दहेज के लिए ली बेटी की जान
गोराया की रवीना की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सांकेतिक चित्र

हर्ष कुमार,जालंधर। थाना रामामंडी में आते काकी पिंड की विवाहिता रवीना की संदिग्ध हालात में की मौत के बाद घरवालों ने हंगामा कर दिया। रवीना मायके पक्ष से गांव वधी जगीर, गोराया की रहने वाली थी। घरवालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके ससुर ने जहर देकर मारा है। उन्होंने ससुराल परिवार पर दहेज के लिए बेटी की जान लेने का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

स्वजनों ने बताया कि रवीना की डेढ़ साल पहले शादी काकी पिंड में हुई थी। शादी को कुछ समय बीत जाने के बाद उसे दहेज के लिए तंग परेशान किया जाता था। आरोप था कि पहले भी रवीना के साथ तीन बार मारपीट कर उसे मायके भेजा गया था। इसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने बैठकर बातचीत कर उसे वापस उसके घर भेज दिया था।

समय बीत जाने के बाद भी उसका ससुराल परिवार नहीं सुधरा। उसे तंग परेशान करता रहा। अब इस बार उनकी बेटी को जहरीली वस्तु खिलाकर मारा गया है। रवीना का उपचार गुडविल अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। रवीना के घरवालों ने थाना रामामंडी की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस रवीना के पिता के बयानों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

आरेप- दहेज के लिए करते थे तंग परेशान

गुडविल अस्पताल में इलाज के दौरान पहुंचे रवीना के घरवालों आरोप लगाए कि उसका ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए परेशान करता था। उसे ताने मारता था, उसे कई बार मारपीट करके घर से भी निकाल दिया गया था। कई बार उन्होंने बैठकर राजीनामा भी करवाया था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया और मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि जो कोई मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.