Move to Jagran APP

जालंधर में गीला व सूखा कूड़ा अलग करने वालों का सम्मान, दूरदर्शन एंक्लेव में 15 के काटे चालान

जालंधर में शुक्रवार को वार्ड नंबर 30 के दूरदर्शन एनक्लेव में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग देने की जांच की गई। जिन लोगों ने ऐसा किया उन्हें निगम की टीम ने फूल दिए जबकि 15 लोगों के चालान काटे गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 04:41 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 04:41 PM (IST)
जालंधर में गीला व सूखा कूड़ा अलग करने वालों का सम्मान, दूरदर्शन एंक्लेव में 15 के काटे चालान
जालंधर में एमसी वर्कर्स ने सूखा और गीला कूड़ा अलग करने वालों को सम्मानित किया। जागरण

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम की हेल्थ ब्रांच की टीम ने हर घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने की मुहिम के तहत शुक्रवार से उन सभी लोगों को फूल देकर सम्मानित किया जो कूड़ा छांट रहे हैं। इन लोगों ने सूखा और गीला कूड़ा अलग करके वेस्ट मैनेजमेंट प्रबंधन में दूसरों के लिए मिसाल कायम की है। वे सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके दे रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया, उनके चालान काटे गए हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को वार्ड नंबर 30 के दूरदर्शन एनक्लेव में यह मुहिम शुरू की गई। यहां जब नगर निगम की टीम पहुंची तो कुछ घरों के मालिकों ने कूड़ा अलग-अलग देने के नियम की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस बीच उन्हीं के पड़ोसी ने गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देकर बताया कि नियमों का पालन किस प्रकार किया जाना चाहिए। इसे देख निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. श्री कृष्ण शर्मा ने बाजार से फूल फूल मंगवाए और सूखा व गीला कूड़ा अलग करने वालों को देकर उन्हें सम्मानित किया। हालांकि उन्होंने बाकी लोगों के हाथ में चालान पकड़ा दिया।

दूरदर्शन एंक्लेव में की 115 घरों की जांच

डा. श्री कृष्ण ने बताया कि दूरदर्शन एंक्लेव में 115 घरों की जांच की गई जिसमें से 15 लोगों के चालान काटे गए हैं। बता दें कि नगर निगम ने सोमवार से सूखा और गीला कूड़ा अलग करके देने की मुहिम शुरू की है। ऐसा ना करने वालों के रोजाना चालान काटे जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.