Move to Jagran APP

Jalandhar MC News: स्थायी नौकरी के लिए आर-पार की लड़ाई, निगम कर्मचारी न कूड़ा उठाएंगे और न कामकाज होने देंगे

नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर जालंधर नगर निगम की 10 से ज्यादा दर्जा चार कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल कर दी है। भारी गिनती में निगम कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। सफाई कर्मचारी ना तो सवाई पर निकलेंगे और ना ही घरों से कूड़ा उठाया जाएगा।

By Jagjit SinghEdited By: Pankaj DwivediPublished: Tue, 27 Sep 2022 10:25 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 10:25 AM (IST)
Jalandhar MC News: स्थायी नौकरी के लिए आर-पार की लड़ाई, निगम कर्मचारी न कूड़ा उठाएंगे और न कामकाज होने देंगे
मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में धरना देते हुए नगर निगम कर्मचारी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पक्की भर्ती की मांग को लेकर नगर निगम की 10 से ज्यादा दर्जा चार कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल कर दी है। भारी गिनती में निगम कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं और कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया है। पूर्व घोषणा के मुताबिक नगर निगम के सफाई कर्मचारी ना तो सवाई पर निकलेंगे और ना ही घरों से कूड़ा उठाया जाएगा।

loksabha election banner

नगम निगम आफिस और निगम कमिश्नर के आवास पर तालाबंदी की एलान भी किया गया है। जो कूड़ा डंप साइट पर आ गया है वह भी उठाने के लिए नगर निगम की गाड़ियां काम नहीं करेंगी। बुधवार को नगर निगम में सरकारी छुट्टी हैं और वीरवार को निगम कर्मी काम करेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है।

धरने में सीवरमैन और माली भी शामिल

धरने में सीवर मैन भी शामिल हैं और शहर में अगर आज कहीं कोई सीवरेज ब्लॉकेज की शिकायत आती है तो उसका निपटारा भी नहीं होगा। पार्कों में रखरखाव के लिए तैनात माली भी काम नहीं करेंगे। नगर निगम परिसर की एंट्री पर सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में आफिस का काम प्रभावित होना भी तय है।

मंगलवार को धरना देती हुईं नगर निगम की महिला कर्मचारी।

सरकार के फैसला लेने तक जारी रहेगा संघर्ष

यूनियन नेता बंटू सभ्रवाल रिंपी कल्याण राजन कल्याण देवानंद अशोक भील मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। बंटू सभ्रवाल ने कहा कि बार-बार सरकार और नगर निगम प्रशासन से स्थायी भर्ती की मांग की गई लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया और आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। इसलिए अब तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक सरकार इस पर फैसला नहीं कर लेती।

धरने में निगम की दस यूनियन शामिल

इससे पहले सोमवार को निगम की 10 यूनियनों की मीटिंग में कहा गया कि सफाई सेवकों, सीवरमैनों और मालियों की पक्की भर्ती की जाए। इसके लिए नगर निगम में हाउस में 975 सफाई सेवक, 500 सीवरमैन और 500 माली भर्ती करने का प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा।

कर्मचारियों के धरने में पहुंचे नगर निगम कमिश्नर दोपहर 2 बजे करेंगे मीटिंग

मंगलवार को कर्मचारियों के धरने में पहुंचे निगम कमिश्नर दविंदर सिंह।

नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह निगम के दर्जा चार कर्मचारियों के धरने में पहुंच गए हैं। स्थायी भर्ती को लेकर उन्होंने कहा है कि फंड की कमी की वजह से इसमें रुकावट है। इस पर यूनियन नेता बंटू सभरवाल ने कहा है कि एकाउंट डिपार्टमेंट के अधिकारी गलत आंकड़ा दे रहे हैं और फंड की कोई कमी नहीं है।

नगर निगम कमिश्नर और यूनियन नेताओं के साथ दोपहर 2 बजे बैठक करेंगे। बंटू सभ्रवाल ने कहा कि मीटिंग में सहमति नहीं बनती है तो वीरवार से फिर धरना शुरू होगा। उन्होंने कहा है कि आज का धरना स्थगित किया जा रहा है लेकिन अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वीरवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी मुलाजिमों को बेहतर ढंग से काम करने का माहौल देने की है न कि उन्हें धरने के लिए मजबूर करने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.