जालंधर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मकर संक्रांति पर की आनलाइन विशेष प्रार्थना
जालंधर में दिल्ली पब्लिक स्कूल में वीरवार को मकर संक्रांति के मौके पर आनलाइन विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। इसी तरह फनलैंड पब्लिक स्कूल गुरु नानक पुरा वेस्ट में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
जालंधर, जेएनएन। दिल्ली पब्लिक स्कूल में वीरवार को मकर संक्रांति के मौके पर आनलाइन विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। इसमें पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के पीछे की मान्यताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्री प्राइमरी के बच्चों ने पंजाबी पहरावे में आकर पंजाब की संस्कृति से प्रेम जाहिर किया। बच्चों ने भंगड़ा व गिद्दा की प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कविताएं भी सुनाईं। प्रिंसिपल रितु कौल ने स्टूडेंट्स की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें पर्व का महत्व बताया।
फनलैंड पब्लिक स्कूल में मनाई मकर संक्रांति
जालंधर के फनलैंड स्कूल में मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इधर, फनलैंड पब्लिक स्कूल गुरु नानक पुरा वेस्ट में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स के साथ-साथ टीचर्स ने भी गिद्दा और भंगड़ा डाला और खुशियां मनाईं। सबसे पहले प्रिंसिपल नीलम सलवान और रिटायर्ड कर्नल एसके सलवान ने सबके मंगल के लिए कामना की। उसके बाद सभी को पर्व का महत्व बतााय। इस मौके पर पूनम, रीतू, नविता, नीरू महेंद्रू, पदमा, सुनीता, रिया, अनीता राणा, पूजा, कमल निशा शर्मा, विराज शर्मा आदि थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें