Move to Jagran APP

चुनावी दंगल मे उतरे उम्मीदवारों ने स्वीकार किया जनादेश, जानें किस-किस ने क्या बोला

चुनावी समर में उतरे उम्मीदवारों ने जीत के लिए चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। चुनाव परिणाम में कई उम्मीदवार विजेता बने और कईयों को हार का मुंह देखना पड़ा।

By Sat PaulEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 08:48 AM (IST)
चुनावी दंगल मे उतरे उम्मीदवारों ने स्वीकार किया जनादेश, जानें किस-किस ने क्या बोला
चुनावी दंगल मे उतरे उम्मीदवारों ने स्वीकार किया जनादेश, जानें किस-किस ने क्या बोला

जेएनएन, जालंधर। लोकसभा चुनाव के लिए मतों की गणना पूरी हो चुकी है। लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है। चुनावी समर में उतरे उम्मीदवारों ने जीत के लिए चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। चुनाव परिणाम में कई उम्मीदवार विजेता बने और कईयों को हार का मुंह देखना पड़ा। जालंधर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह लगातार दूसरी बार जालंधर के सांसद चुने गए। चौधरी संतोख सिंह ने अकाली दल-भाजपा गठबंधन के चरणजीत सिंह अटवाल को 19,491 मतों से हराया। चौधरी संतोख सिंह को 3,85,712 मत मिले, जबकि अटवाल को 3,66,221 वोट मिले। चुनाव के नतीजे आने के बाद उम्मीदवारों ने अपनी बातें साझा की और मतदाताओं का आभार जताया। 

loksabha election banner

लोगों से किए वादे पूरा करूंगा: चौधरी

चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सरकार के दो साल के कार्यकाल में हुए विकास की जीत है। वह लोगों से चुनाव में किए गए वादों को पूरा करेंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों को लागू करवाएंगे। जालंधर में एम्स जैसे मेडिकल इंस्टीच्यूट की स्थापना से लेकर बेरोजगारी दूर करने के साथ-साथ दलितों की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के मुद्दों को हल करवाएंगे। उन्होंने ओवरआल कांग्रेस की हार पर कहा कि पंजाब में तो कांग्रेस जीती है। कांग्रेस की नीतियों की जीत हुई है।

लोगों का प्यार कभी नहीं भूलूंगा: अटवाल

अकाली-भाजपा के उम्मीदवार डाॅ. चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा कि वह लोगों से मिले प्यार को कभी भी नहीं भूल पाएंगे। पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा। शराब व नशे का प्रयोग चुनाव जीतने के लिए न करने का प्रण लिया था। मुझे खुशी है कि मतदाताओं ने शराब व नशा बांटे बिना इतना प्यार दिया। कहा कि जनाधार को स्वीकार करते हैं। देहात से हार को उन्होंने स्वीकार किया कि प्रचार के लिए कम समय मिला। सभी लोगों तक मोदी की नीतियों को नहीं पहुंचा पाए।

मैंने पहला चुनाव लड़ा, लोगों का धन्यवाद: जोरा

रिटायर जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि वह पहली बार जनता के दरबार में आए थे। जनता ने जो फैसला दिया है वह उन्हें स्वीकार है। कहा कि पार्टी के दिल्ली माडल व नीतियों को उन्होंने सभी के सामने रखा और उसका प्रचार किया। मतदाताओं को जो सही लगा कि उन्होंने फैसला किया। वह जालंधर के लोगों के हमेशा कर्जदार रहेंगे। पहला चुनाव था। वह हमेशा जालंधर व जालंधर के लिए लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उम्मीद से ज्यादा प्यार दिया लोगों ने: बलविंदर

बसपा के उम्मीदवार बलविंदर कुमार ने कहा कि मतदाताओं ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा प्यार दिया। वह सभी का धन्यवाद करते हैं। चुनाव लडऩे से पहले उन्होंने बसपा व उसकी नीतियों का प्रचार किया था। लोगों ने उसे स्वीकार किया। अलग बात है कि वह चुनाव हार गए हैं, लेकिन जालंधर के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। बलविंदर बोले, यह उनकी हार नहीं बल्कि लोगों की जीत है कि उन्हें भारी मत दिलाए। इसे वह जीवन में कभी भी नहीं भूल सकते हैं, बसपा के लिए यह नया अध्याय है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.