विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस ने मारी बाजी, चन्नी को इतने वोटों से मिली शानदार जीत

Published: Mon, 03 Jun 2024 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 02:10 PM (IST)

पंजाब की जालंधर सीट बेहद खास महत्व रखती है। इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सुशील रिंकू आप के पवन ...और पढ़ें

Jalandhar Lok Sabha Election Result 2024: जालंधर से रोचक होगा मुकाबला
Jalandhar Lok Sabha Election Result 2024: जालंधर से रोचक होगा मुकाबला

डिजिटल  डेस्क, जालंधर। पंजाब की जालंधर हॉट सीट से भाजपा के सुशील रिंकू, आप के पवन टीनू, कांग्रेस के चरणजीत चन्नी और अकाली दल के मोहिंदर केपी चुनावी मैदान में हैं।

चन्नी ने दर्ज की जीत

कांग्रेस के उम्‍मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने ये सीट अपने नाम कर ली है। 175807 वोटों से चन्नी ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस प्रत्‍याशी को 389509 वोट मिले। वहीं भाजपा के सुशील रिंकू को 213702 वोट मिले। 

संतोख को मिली थी जीत

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल एक साथ थे। इस सीट से अकाली दल ने चरणजीत सिंह अटवाल को टिकट दिया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने सेवानिवृत्त जस्टिस जोरा सिंह को टिकट दिया था तो कांग्रेस ने संतोख सिंह चौधरी को टिकट दिया था। संतोख इस सीट से विजयी रहे थे।

संतोख को मिले थे इतने वोट

संतोख सिंह चौधरी को पिछले आम चुनाव में 385712 वोट मिले थे। वहीं चरणजीत सिंह अटवाल को 366221 मत मिले थे। जीत का अंतर 19491 वोटों से था।