Move to Jagran APP

34 साल बाद लगातार दूसरी बार जीतने वाले कांगेस नेता बने चौधरी, जानें जीत के कारण

वर्ष 1999 में कांग्रेस के बलवीर सिंह जीते थे। इसके बाद से पार्टी लगातार जालंधर सीट जीती पर कोई भी नेता लगातार दूसरी बार यह सीट नहीं जीत पाया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 08:26 AM (IST)
34 साल बाद लगातार दूसरी बार जीतने वाले कांगेस नेता बने चौधरी, जानें जीत के कारण

जेएनएन, जालंधर। कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोख सिंह चौधरी ने इतिहास रच दिया है। कांग्रेस का गढ़ होने के बावजूद जालंधर लोकसभा सीट से लगभग 34 वर्ष बाद कोई कांग्रेस प्रत्याशी लगातार दूसरी बार जीता है। वर्ष 1999 में कांग्रेस के बलवीर सिंह जीते थे। इसके बाद से पार्टी लगातार जालंधर सीट जीतती आई है पर कोई भी नेता लगातार दूसरी बार यह सीट नहीं जीत पाया था। अंतिम बार राजिंदर सिंह स्पैरो लगातार दो बार वर्ष 1980 और फिर वर्ष 1984 में लगातार दो बार संसदीय चुनाव जीते थे। हालांकि उनसे पहले स्वर्ण सिंह 1957 से लेकर 1971 तक लगातार चार बार कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल कर चुके थे।

loksabha election banner

ये हैं चौधरी की जीत के पांच बड़े कारण

  1. निवर्तमान सांसद, 5 साल से पूरे हलके में एक्टिव रहे।
  2. 5 साल के दौरान लोगों के काम करवाए हैं।
  3. विपक्षी उम्मीदवार अकाली दल के चरणजीत सिंह अटवाल का बाहरी होना
  4. चौधरी गुरु रविदास समाज से हैं और जालंधर सीट के अधिकर वोटर इसी समाज के हैं।
  5. राज्य में कांग्रेस की सरकार है, विपक्ष बिखरा हुआ है।

जालंधर सीट कांग्रेस का गढ़, 13 बार दर्ज की जीत

दोआबा की दलित सियासत के गढ़ माने जाते जालंधर में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में 13 बार कांग्रेस को जीत हासिल हो चुकी है। बीते चार चुनाव से कांग्रेस ही इस सीट पर जीतती रही है। यह सीट दो बार शिरोमणि अकाली दल और दो बार ही जनता दल की झोली में भी जा चुकी है।

देश को प्रधानमंत्री दे चुकी है जालंधर सीट

जालंधर लोकसभा सीट ने देश को एक प्रधानमंत्री भी दिया है। जनता दल की ओर से वर्ष 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने यहां से जीत हासिल की थी। 1998 में प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी वह यहां से सांसद चुने गए थे।
   

सांसद संतोख सिंह चौधरी- प्रोफाइल

जन्म तिथिः 18 जून 1946
उम्रः 73 वर्ष
शिक्षाः ग्रेजुएट, एलएलबी
पिताः
स्व. मास्टर गुरबंता सिंह
संपत्तिः 10.40 करोड़

राजनीतिक करियर

  • 1978 - 1982 सीनियर वाइस प्रेसीडेंट यूथ कांग्रेस
  • 1987 - 1995 प्रेसीडंट जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर (ग्रामीण)।
  • 1992 - 1997 & 2002 - 2007 सदस्य पंजाब विधानसभा (दो कार्यकाल)
  • 1992 - 1995 महासचिव, पंजाब कांग्रेस, चेयरमैन कमेटी वेलफेयर ऑफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, मुख्य संसदीय सचिव, ग्रामीण विकास, पंचायत, संसदीय मामले और विद्युत विभाग। राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब सरकार, कैबिनेट मंत्री फूड एंड सिविल सप्लाईज पंजाब सरकार।
  • 1997 - 1998 महासचिव, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • 2002 पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री
  • 2004 - 2010 उप प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • 2014 - 16वीं लोकसभा में सांसद चुने गए
  • 2019 - 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • ----------

जालंधर सीट से कब कौन जीता
वर्ष        सांसद का नाम           पार्टी
1952-57   अमर नाथ               भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957-6    स्वर्ण सिंह                भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962-67   स्वर्ण सिंह               भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस   
1967-71   स्वर्ण सिंह               भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971-77   स्वर्ण सिंह               भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977-80   इकबाल सिंह ढिल्लों  शिरोमणि अकाली दल
1980-84   राजिंदर सिंह स्पैरो    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984-89   राजिंदर सिंह स्पैरो    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989-91   इंद्र कुमार गुजराल    जनता दल
1991-93   यश                       भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1993-96   उमराव सिंह            भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996-98   दरबारा सिंह खैहरा    शिरोमणि अकाली दल
1998-99   इंद्र कुमार गुजराल     जनता दल
1999–2004 बलवीर सिंह           भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004-09   राणा गुरजीत सिंह      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009-2014 मोहिंदर सिंह केपी    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014-2019 संतोख सिंह चौधरी   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.