एचएमवी और केएमवी की एनसीसी कैडेट्स ने फिट इंडिया मूवमेंट में लगाई रेस
कमांडिंग अफसर कर्नल एनपीएस तूर के निर्देशन में 10 कैडेट्स ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए विभिन्न व्यायाम किए और रेस लगाई।
जालंधर, जेएनएन। एचएमवी की एनसीसी कैडेट्स ने फिट इंडिया मूवमेंट के दूसरे चरण में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल एनपीएस तूर के निर्देशन में 10 कैडेट्स ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए विभिन्न व्यायाम किए और रेस लगाई। कैडेट्स ने घर में रहकर व्यायाम और रेस में भाग लेने की तस्वीरें सांझा की। कर्नल एनपीएस तूर ने कैडेट्स को इस महामारी के समय में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फिट रहने पर ही कैडेट्स देश व समाज की बेहतर तरीके से सेवा कर पाएंगे। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने एनसीसी विभाग को इस मूवमेंट का हिस्सा होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैडेट्स व्यायाम को अपने रूटीन का हिस्सा बना चुके है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू ने भी कैडेट्स को प्रेरित किया।
केएमवी की छात्राओं ने भी दिखाई फिटनेस
जालंधर। केएमवी के एनसीसी विंग की कैडेट्स ने भी फिट इंडिया मूवमेंट में भाग लिया है। उनकी गतिविधि की शुरुआत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अद्वित्य मदान ने की। 2 पीबी एनसीसी के सीओ नरेंद्र तूर ने कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। इसमें 20 कैडेट्स ने अपने-अपने क्षेत्र के आस-पास के तीन-तीन किलोमीटर तक रेस लगाई। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 के कारण पैदा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीयों को तंदुरुस्त रहने का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लहर की शुरुआत की है। इससे हमें कोरोना के खिलाफ लड़ने का संदेश मिलता है। एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट सीमा अरोड़ा ने भी कैडेट्स के प्रयासों को सराहा।