Move to Jagran APP

दरिंदगी की हद! जालंधर में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या, शव खेत में फेंका

जालंधर-होशियारपुर रोड स्थित हजारा गांव में एक वहशी ने दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद उसने उसकी हत्या करके शव खेत में फेंक दिया। घटना के बाद से पूरे गांव के लोग सकते में हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Sun, 03 Jan 2021 03:19 PM (IST)
दरिंदगी की हद! जालंधर में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या, शव खेत में फेंका
जालंधर के हजारा गांव में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है।

जालंधर, जेएनएन। जिले के हजारा गांव दिल दहला देने वाली खबर आई है। जालंधर-होशियारपुर रोड पर स्थित गांव में सात साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोपित उसका शव खेत में फेंककर फरार हो गया है। घटना शनिवार दोपहर की है। इसके बाद से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। फिलहाल, पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पता चला है कि गांव के एक व्यक्ति की 7 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। रविवार दोपहर को वह अचानक गायब हो गई। काफी देर तक नहीं मिली तो बच्ची के घरवालों ने उसे ढूंढ़ना शुरु किया। फिर पता चला कि जिस क्वार्टर में बच्ची रहती थी, उसके साथ के क्वार्टर में रहने वाले संतोष महतो नाम के युवक ने उसे साइकिल पर बिठाया था और साथ ले गया था। गली में खेल रहे बच्चों ने घरवालों को यह बताया था। बाद में सुबह बच्ची का शव गन्ने के खेतों में पड़ा मिला। यह खेत घर के सामने ही है। उसके बाद से आरोपित भी अपने घर से गायब था। 10 दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे अपने गांव चले गए थे। बताया जा रहा है कि उसका मूल गांव बिहार के कटिहार जिले में है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना पतारा की पुलिस जांच कर रही है।

बता दें कि पिछले दिनों जालंधर के दकोहा में भी एक मासूम बच्ची को उसके रिश्ते में फूफा लगते शख्स ने हवस का शिकार बना लिया था। घायल बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालांकि पुलिस ने एक दिन बाद आरोपित दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया था।