सीनियर वर्ग में जालंधर की लड़कियां चैंपियन
जालंधर की लड़कियों ने पंजाब स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग का खिताब जीत लिया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर की लड़कियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग का खिताब जीत लिया।
ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रही चैंपियनशिप में लड़कियों के सीनियर वर्ग के फाइनल में जालंधर ने अमृतसर को 2-0 से शिकस्त दी। डॉ. मनिदर कौर ने विजेता टीम को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दलजीत सिह, रिपुदमन कुमार सिंह, रेणु बाला ने समारोह की प्रधानगी की।
इस मौके पर दलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की महिला हॉकी को ऊपर उठाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएं। इससे पहले सेमीफाइनल में जालंधर ने लुधियाना को 4-0 व अमृतसर ने गुरदासपुर को 5-0 से मात दी। 24 नवंबर को जूनियर वर्ग के मैच खेले जाएंगे। शनिवार को मंजीत सिंह कपूर, ओलंपियन वरिदर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह मीता, कुलबीर सिंह सैनी, परमिदर कौर विशेष तौर पर मौजूद थे।